An ISO 9001:2008 Certified Institute
About Us
About Us
Key People
Chairmen Desk
Why Kautilya Academy?

About Us


प्रतियोगिता परीक्षाओं की वैज्ञानिक एवं स्तरीय तैयारी में छात्रों के मार्गदर्शन हेतु समर्पित कौटिल्य एकेडमी अपनी सफलताओं के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए सफलता का पर्याय बन चुकी है | एकेडमी में संघ एवं राज्य लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक सेवा परीक्षा के साथ साथ S.I., C.J. जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है तो वही लोअर सबोर्डिनेट स्तर की परीक्षाओं जैसे PO, SSC, रेलवे, NDA/CDS हेतु भी स्तरीय एवं सघन कक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने सफलता के नए मानदंड स्थापित किए हैं |

एकेडमी में अपने आदर्श वाक्य "परिश्रम आपका, मार्गदर्शन हमारा, सफलता सबकी" को ध्यान में रखते हुए छात्रों के सुनिश्चित सफलता हेतु वैज्ञानिक तकनीक से अध्यापन किया जाता है | इस दृष्टिकोण से संस्थान में सामान्य अध्ययन, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, मानवशास्त्र, इतिहास, भूगोल जैसे लोकप्रिय विषयों के साथ साथ अपराध शास्त्र, अर्थशास्त्र, हिन्दी साहित्य, सैन्य विज्ञान, विधि, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान जैसे दुर्लभ विषय भी उपलब्ध हैं जो प्रदेश में अन्यत्र कहीं नही हैं | दूरस्थ विद्यार्थियों के लिए पत्राचार कार्यक्रम उपलब्ध है जो उनकी सफलता के पथ प्रदर्शक बने हैं वहीं संस्थान में उपलब्ध लाइब्रेरी सुविधा एवं स्तरीय व कंप्यूटर पर पाठ्य सामग्री चुनौतीभरे एवं कठिन परीक्षाओं को सुरुचिपूर्ण बनाते हैं एवं विषयगत अध्ययन में छात्रों के सहायक सिद्ध होते हैं |

प्रतियोगिता परीक्षाओं की वैज्ञानिक एवं स्तरीय तैयारी में छात्रों के मार्गदर्शन हेतु समर्पित कौटिल्य एकेडमी ने परीक्षार्थिओं को एक छत के नीचे अधिकतम सुविधायें उपलब्ध करवायीं हैं ताकि वे अपना ध्यान केवल अध्ययन में लगाकर सफलता प्राप्त करें एवं अपने जीवन के लक्ष्य को पाकर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रौशन कर सकें | आप भी एकेडमी के विषय विशेषज्ञों से मिलकर लाभान्वित हो सकते हैं | निःशुल्क मार्गदर्शन एवं कैरियर काउंसलिंग हेतु एकेडमी के द्वार सभी प्रतियोगियों के लिए हमेशा खुले हैं |

आशेन्द्र मिश्रा
निदेशक
नरेन्द्र सिंह
निदेशक
श्रीद्धान्त जोशी
प्रंबंध निदेशक



Head Office Yash Arcade, 3 Professors Colony
Bhanwarkua Square, Indore
0731-4266821, 9425068121, 9755559719, 9755553021, 9893929541, 9302130211
Our Centres Indore      13, Press Complex      Rajwada Square.
Copyright 2010 © Kautilya Academy | All Rights Reserved
Hit Counter : 8639
Powered By Luutaa